UP News: LPG Gas Cylinder At Ration Shops उपभोक्ताओं के लिए एक और खुशखबरी निकलकर सामने आ गई है। राशन की दुकानों पर अब 5 किलो के छोटू एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेंगे। उपभोक्ताओं के लिए यह बहुत ही सुविधाजनक वाली खबर है। अभी तक हम सभी ने देखा होगा कि जो लोग बड़े वाले घरेलू गैस सिलेंडर को रिफिल करवाने के लिए सक्षम नहीं हैं।
वह खाना बनाने के लिए लकड़ी व अन्य ईंधन का इस्तेमाल करते थे। या फिर ऐसे गरीब लोग जब वह पैसा जोड़ लेते थे, तब कहीं जाकर बड़ा वाला गैस सिलेंडर रिफिल करवा पाते थे। लेकिन सरकार की ओर से अब उन गरीब लोगों के लिए बहुत ही राहत देने वाली सरकार द्वारा यह खबर सामने आयी है कि अब राशन की दुकानों पर छोटा वाला गैस सिलेंडर मिल सकेगा।
UP News: आदेश हुये जारी, राशन की दुकानों पर मिलेंगे 5 किलो के गैस सिलेंडर
जानकारी के अनुसार अवगत करा दें कि यूपी में अब राशन की दुकानों पर 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। सभी जिलाधिकारियों और जिला आपूर्ति अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गये हैं। बता दें कि छोटू ब्रांड नाम से उपलब्ध यह सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं को बेचे जायेंगे। जबकि इस गैस सिलेंडर की राशन की दुकान पर रिफिंल भी करा सकेंगे। यह बता दें कि राशन दुकानदारों को तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित मार्जिन मनी लाभांश के रूप में प्राप्त होगी।
UP News: पहली बार गैस सिलेंडर लेने पर देना होगा पहचान पत्र
खबर के मुताबिक यह भी बताया गया है कि जब उपभोक्ता 5 किलो वाला गैस सिलेंडर लेने के लिए राशन की दुकान पर जायेगा तो उसे पहली बार मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कर्मचारी पहचान पत्र आदि में से एक कागजात देने होंगे। जबकि राशन दुकानदार उपभोक्ताओं को इलैक्ट्रिानिक भार मापक मशीन से पांच किलोग्राम गैस की मात्रा तौल कर देंगे। यह उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही सुविधाजनक खबर है।
Facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
Twitter id | click here |
Youtube | click here |
Telegram | Click here |
इन्हें भी देखे –
- UP News: उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! राशन की दुकानों पर 5 किलो के मिलेंगे छोटू एलपीजी सिलेंडर, आदेश हुये जारी
- LPG Cylinder Price: दीवाली से पहले धड़ाम से गिरे गैस सिलेंडर के दाम, इतने रूपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
- Ration Card: फर्जी राशन कार्डधारकों के सामने आयी आफत, पूरे माह चलेगा जांच अभियान, ये कार्ड होंगे निरस्त
- Building Material Rate: सरिया के साथ सीमेंट भी हुआ सस्ता, कम खर्चे में बन जायेगा सपनों जैसा घर, ये हुये ताजा रेट
- OPPO Reno 8Z 5G: ओप्पो का कम कीमत वाला धांकड़ लूटमार स्मार्टफोन, फीचर्स ऐसे की चलाते रह जाओगे
- Jan Dhan Yojana Account: जन-धन योजना के खाता धारकों की बल्ले-बल्ले, केन्द्र सरकार ने की यह घोषणा