UP Vivah Anudan Yojana: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि बढ़ी, जानिए अब कितनी मिलेगी

UP Vivah Anudan Yojana: यूपी सरकार प्रदेश में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका सीधा लाभ उन सभी पात्रों को मिल रहा है जिन्हें इस योजनाओं की जरूरत है। इन्हीं सभी योजनाओं में से एक योगी सरकार महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना चला रही है। सरकार की इस योजना का उददेश्य है कि गरीब परिवारों की लड़कियां जिनके परिजनों के पास विवाह करने के लिये पैसा नहीं होता है और उनकी शादियां पैसों के अभाव में रूकी होती है।

इसके लिये सरकार एक जनहित का कार्य करके मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ऐसे परिवारों की बेटियों की शादी के लिये पैसे का अनुदान दे रही है। सरकार ने इस योजना का दूसरा नाम कन्यादान योजना भी दिया है। अभी तक सरकार इस योजना के तहत ऐसे परिवारों की बेटियों की शादी के लिये सिर्फ 51,000 रूपये देती थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 1,00,000 रूपये कर दिया है। आइए जानते हैं इस योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में।

UP Vivah Anudan Yojana: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की आय सीमा और अनुदान में हुई बढ़ोत्तरी

प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देने वाले अनुदान की राशि को दुगुना कर दिया है। साथ ही साथ इस योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को की आय सीमा को भी बढ़ा दिया है। बता दें कि आवेदन करने वाले अभिभावक जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रूपये तक होती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 3 लाख रूपये कर दिया है। जिससे की अधिक से अधिक संख्या में पात्र परिवार इसका लाभ ले सकेंगे।

इसी के साथ ही योजना के अन्तर्गत मिलने वाले अनुदान की राशि अब 51,000 रूपये से बढ़ाकर 1,00,000 रूपये कर दी है। अब इस योजना के तहत 60,000 रूपये सीधे लड़की के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। बाकी 40,000 रूपये की राशि शादी के आयोजन, कपड़े, जरूरी सामान आदि में खर्च होंगे। इसका लाभ लेने के लिये पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं।

UP Vivah Anudan Yojana: योजना के साथ क्या-क्या चीजें मिलती हैं?

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना योगी सरकार की अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। यह योजना पात्र परिवारों को लाभ देती है, साथ ही शादी में वधु के लिये जरूरी सामान भी उपलब्ध कराती है। इसमें दूल्हा और दुल्हन के विवाह के कपड़े, पगड़ी और चांदी की बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बेग, मेकअप किट और दीवार घड़ी आदि सामान दिया जाता है। इसके लिये विवाह सामूहिक समारोह में आना बहुत ही आवश्यक होता है, ताकि पूरी तरह से इस योजना की पारदर्शिता बनी रहे।

कैसे करें योजना के लिये आवेदन?

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिये पात्र परिवारों को आवेदन करना बेहद आसान है। आवेदन करने के लिये समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लिंक पर क्लिक करके सीधो आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें:यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट:यहाँ क्लिक करें

 

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment