UP School Reopen: शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक ध्यान दें! जानिए स्कूल से जुड़े नए नियम

UP School Reopen: यूपी सरकार ने एक अहम आदेश जारी किया है कि राज्य के सभी बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लिये स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। सरकार ने यह आदेश यानि 16 जून 2025 से लागू कर दिया है। बता दे कि शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि सभी संबंधित कर्मचारी समय से स्कूल में उपस्थित रहें।

सरकार के इस निर्णय को लेकर जहां एक ओर शासन की ओर से नए सत्र की तैयारी को प्राथमिकता दी जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में जारी भीषण गर्मी के बीच शिक्षकों को राहत न देने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

UP School Reopen: स्कूल खुले लेकिन 1 जुलाई से आएंगे छात्र

बेसिक शिक्षा परिषद के मुताबिक इस समय सिर्फ शिक्षकों को स्कूलों में समय पर पहुंचने के लिये आदेश जारी किया गया है। अध्यापक नए सत्र की तैयारी, रजिस्टरों की जांच, नामांकन प्रक्रिया और अन्य अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गये हैं। जबकि लखनऊ के बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया है कि सभी परिषदीय स्कूलों को समय से खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खबर के अनुसार यह भी बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग ने इस अवधि को बच्चों के नामांकन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना है। प्रदेश के जिन विद्यालयों में नामांकन शून्य है उनकी गहनता से समीक्षा की जा रही है। यह भी आदेश दिए गये हैं कि यदि स्कूल बंद मिले तो उसकी सूचना विभाग को दी जा सकती है। जिस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

UP School Reopen: भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों को स्कूल आने में परेशानी

एक ओर यह भी सवाल उठ रहे हैं कि जून माह में अभी भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है, ऐसे में शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में बड़ी परेशानी हो सकती है। प्रदेश में लगातार तापमान और लू के थपेड़ों के बीच स्कूलों में शिक्षकों को बुलाए जाने पर असंतोष की स्थिति बन रही है। प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों ने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर 30 जून तक अवकाश की मांग की है।

महत्वपूर्ण लिंक

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें:यहाँ क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल पर पाएं ताज़ा अपडेट:यहाँ क्लिक करें

 

यह भी पढ़ें:

Leave a Comment