April 26, 2024
Bhagwant Mann Wedding

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के सीएम भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी, राजधानी चंडीगढ़ में होगा विवाह कार्यक्रम

Bhagwant Mann Wedding | Bhagwant Mann Marriage | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान | डॉक्टर गुरप्रीत कौर | Dr Gurpreet Kaur |

Bhagwant Mann Marriage: अभी हाल ही में कुछ ही महीने पूर्व पंजाब राज्य में आम आदमी की सरकार बनी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का 6 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरूवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम डाक्टर गुरप्रीत कौर है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुरुवार को शादी करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार शादी चंडीगढ़ में होगी. बताया गया कि सीएम भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी. यह शादी समारोह सीएम मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में होगी. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल, सपरिवार मौजूद रहेंगे.

जानकारी के मुताबिक बीते 6 साल पहले भगवंत मान का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं. साल 2016 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद इंद्रजीत, बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं. इससे पहले मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे.

मान की माता और बहन ने चुनी लड़की

Bhagwant Mann Wedding: जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान की मां हरपाल की ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं. सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है. पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान, राज्य की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे. वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने.

बता दें कि वर्ष 2022 के मार्च माह में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और चुनाव लड़ा. राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भगवंत मान राज्य के सीएम बने. 48 वर्षीय भगवंत मान, पंजाब के 17वें सीएम हैं।

facebook id click here
Home click here
instagram click here
twitter id click here
youtube click here

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime