Gold Silver Price Crash: सोना एक ऐसा धातु जिसे खरीदने के लिये हमेशा ही लोगों की होड़ लगी रहती है, लेकिन सोने की रफ्तार दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती ही चली जा रही है। पिछले 10 सालों की अगर बात करें तो सोने के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गये हैं। फिर भी लोग सोने को अधिक से अधिक मात्रा में खरीदते ही रहते हैं। इस खबर के माध्यम से हम आपको सोने के सटीक और ताजा रेट के बारे में बता रहे हैं।
अगर आप सोने की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपको बड़ी ही खुशखबरी वाली जानकारी है, क्योंकि अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दामों में काफी गिरावट आयी है, जिस कारण से सोने के दाम भारतीय सर्राफा बाजार में कम हो गये हैं। घरेलू बाजार में अगर सोने के दामों की बात की जाए तो सोने के भाव में 1.04 फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि चांदी के भाव में 0.38 फीसदी गिरावट हुई है। आइए आगे जानते हैं इसके दामों के बारे में विस्तारपूर्वक।
Gold Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में सोने की ताजा कीमत
भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के ताजा दामों के बारे में अगर बता दें तो गुरूवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 98,600 तक का भाव चल रहा है। वहीं अगर चांदी के दामों की बात करें तो प्रति किलोग्राम चांदी 1,03,100 रूपए के पायदान पर आ गई है। यानि अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने का विचार बना चुके हैं, तो यह मौका आपके हाथों से जाने ना पाये। इससे कम दाम आगे मिलना बड़ा ही मुश्किल है।
Gold Silver Price Crash: अचानक क्यों घटे सोने-चांदी के भाव
सोने और चांदी के भाव में हमेशा ही उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है, सोने के दाम अचानक गिर जाने का मुख्य सबसे बड़ा कारण यही रहता है कि जब अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर इनके दामों में अचानक गिरावट होती है, तो भारतीय मार्केट में भी इनके दाम सीधे नीचे गिर जाते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक –
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
यह भी पढ़ें: –
- PM Farm Pond Scheme: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: खेत में तालाब खुदवाने पर मिलेगी 50% सब्सिडी
- UP Free Ration: यूपी में जून माह का फ्री राशन वितरण शुरू, इन तारीखों तक मिलेगा मुफ्त राशन

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।