LPG Gas Cylinder Alert: नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC कराने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 16 अगस्त तक पूरी करनी थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक का अतिरिक्त समय दिया गया है।
e-KYC की अंतिम तारीख नजदीक आने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों का रुख कर रहे हैं। कई स्थानों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं, सर्वर धीमा होने और डिजिटल सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।
e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराने पर एलपीजी कनेक्शन तत्काल बंद या रद्द होने की बात नहीं है। हालांकि, सरकारी एलपीजी सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना सत्यापन पूरा करने की सलाह दी जा रही है।
LPG Gas Cylinder Alert: जल्द पूरा करें सत्यापन
समय सीमा बढ़ने के बावजूद गैस एजेंसियों पर भीड़ और तकनीकी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर है कि वे जल्द से जल्द अपना आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कर लें, ताकि अंतिम दिनों की परेशानी से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- UP Free Scooty Scheme: यूपी में कम नंबर वाली बेटियों को भी मिल सकती है फ्री स्कूटी, जानिए पूरा नियम

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।