Vivo T5 5G की एंट्री जल्द! 3D कर्व्ड डिस्प्ले और AI फीचर्स मचाएंगे धमाल

Vivo T5 5G: नई दिल्ली। स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपनी T-सीरीज में एक और नया 5G फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने Vivo T5 5G को Flipkart पर टीज किया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

कंपनी के टीजर के मुताबिक Vivo T5 5G में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोन को अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी मोटाई करीब 7.99mm हो सकती है।

AI फीचर्स से होगा लैस

Vivo T5 5G स्मार्टफोन में OriginOS 6 मिलने की पुष्टि कंपनी ने की है। इसके अलावा फोन में GenAI के लिए तैयार NPU दिए जाने की बात कही गई है। इससे स्मार्टफोन में AI आधारित फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

कीमत को लेकर क्या है उम्मीद?

Vivo ने अभी फोन की कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इसकी संभावित शुरुआती कीमत 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के बीच बताई जा रही है। लॉन्च के समय कंपनी इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत समेत अन्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा सकती है। फिलहाल Vivo T5 5G की लॉन्च डेट का इंतजार है। कंपनी आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी और जानकारियां साझा कर सकती है।

यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder Alert: गैस सिलेंडर वालों सावधान! e-KYC की तारीख बढ़ी, जानिए अब कब तक कराना होगा

Leave a Comment