UP Free Scooty Scheme: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना लागू की है। योजना के तहत स्नातक में टॉप 5 प्रतिशत स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी। खास बात यह है कि दिव्यांग, शहीद सैनिक परिवार और निराश्रित बेटियों को भी योजना में विशेष लाभ मिलेगा।
UP Free Scooty Scheme: मेरिट से 10 प्रतिशत तक कम अंक पर भी मौका
योजना के तहत सामान्य मेधावी छात्राओं की मेरिट से 10 प्रतिशत तक कम अंक पाने वाली पात्र दिव्यांग, शहीद सैनिक परिवार और निराश्रित छात्राओं को भी स्कूटी दी जाएगी। दिव्यांग छात्राओं को स्कूटी के साथ रेट्रोफिटेड स्टेबलाइजर किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक प्रमाणित होना जरूरी होगा।
12 लाख तक आय वाले परिवार भी पात्र
निराश्रित श्रेणी में उन छात्राओं को शामिल किया गया है, जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो चुकी हो और परिवार में भरण-पोषण करने वाला कोई अन्य सदस्य न हो। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है, उन्हें भी पात्रता के दायरे में रखा गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण यूपी की मूल निवासी छात्राएं इसके दायरे में आएंगी। विश्वविद्यालय पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर सत्यापन के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को भेजेंगे।
यह भी पढ़ें- UP News: यूपी में 3.16 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 1 सितंबर से फिर खुलेगा पोर्टल

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।