UP Rasoiya Salary: यूपी के रसोइयों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेंगे ₹3000 मानदेय, जानिए कब से मिलेगा

UP Rasoiya Salary: लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने परिषदीय स्कूलों में भोजन बनाने वाले रसोइयों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने रसोइयों का मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के करीब 3.54 लाख रसोइयों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण योजना से जुड़े करीब 3,53,536 रसोइये लगभग 1.47 करोड़ बच्चों के लिए स्कूलों में भोजन तैयार करते हैं। मानदेय बढ़ने के साथ ही उन्हें पहले की तरह यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये और ग्लव्स के लिए 400 रुपये की राशि भी मिलती रहेगी।

UP Rasoiya Salary: कैशलेस इलाज की सुविधा भी

सरकार रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की भी तैयारी में है। UP Rasoiya Salary मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रसोइयों के सम्मान समारोह में मानदेय वृद्धि और चिकित्सा सुविधा से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला और तहसील स्तर पर भी किया जाएगा।

तीसरी बार बढ़ा मानदेय

योगी सरकार के कार्यकाल में रसोइयों के मानदेय में यह तीसरी बढ़ोतरी है। वर्ष 2019 में मानदेय 1,000 से बढ़ाकर 1,500 रुपये और वर्ष 2022 में 2,000 रुपये किया गया था। अब इसमें 1,000 रुपये की और वृद्धि कर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder Alert: गैस सिलेंडर वालों सावधान! e-KYC की तारीख बढ़ी, जानिए अब कब तक कराना होगा

Leave a Comment