UP Women Loan Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रस्तावित महिला उद्यमी क्रेडिट योजना के तहत प्रदेश में एक करोड़ सहायता समूह की महिलाओं को एक लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देने की तैयारी कर रही है। यूपी की महिलाओं के लिए यह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है। सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।
उत्तर प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार नई पहल की तैयारी कर रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपना छोटा कारोबार शुरू करने, मौजूदा व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आय के नए साधन विकसित करने में आर्थिक मदद देना है। योजना को लेकर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
UP Women Loan Scheme: प्रथम चरण में मिलेगा 20 हजार रुपये का क्रेडिट
प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक महिला स्वयं सहायता समूह की पात्र सदस्य को शुरुआत में 20 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। इस राशि का समय पर भुगतान करने वाली महिलाओं को आगे की किश्तों का लाभ देने की योजना है।
पहली राशि का भुगतान निर्धारित समय पर करने के बाद दूसरी किश्त के रूप में 30 हजार रुपये तक का क्रेडिट दिया जा सकता है। इसके बाद दूसरी किश्त की राशि भी समय से चुकाने पर तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का अतिरिक्त क्रेडिट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इस तरह तीन चरणों में कुल क्रेडिट राशि एक लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
UP Women Loan Scheme: मिलेगा विशेष क्रेडिट कार्ड
योजना के तहत महिलाओं को विशेष क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस कार्ड के जरिए लाभार्थियों को क्रेडिट सुविधा से जोड़ने के साथ डिजिटल पहचान और अन्य सुविधाएं देने पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकार की योजना है कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें आधुनिक व्यवसाय से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी दी जाएं।
छोटे कारोबार को बढ़ाने में मिलेगी मदद
महिलाएं इस क्रेडिट राशि का इस्तेमाल अपना छोटा कारोबार शुरू करने या पहले से चल रहे व्यवसाय को विस्तार देने के लिए कर सकेंगी। इससे सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, दुकान, पशुपालन सहित स्थानीय स्तर पर किए जाने वाले कई छोटे उद्यमों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही महिलाओं को डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन मार्केटिंग, ऑनलाइन बिक्री, वित्तीय सेवाओं और आधुनिक उद्यम प्रबंधन से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
QR कोड वाले आईडी कार्ड देने की तैयारी
सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की पहचान और उन्हें विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने के लिए डिजिटल सुविधाओं वाले आईडी कार्ड उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रही है। इनमें QR कोड जैसी सुविधा शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। इससे महिलाओं को योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं से जोड़ने में डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है।
योजना लागू होने से पहले आधिकारिक घोषणा जरूरी
यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऊपर बताए गए ऋण की किश्तों और पात्रता से संबंधित जानकारी प्रस्तावित योजना की तैयारी पर आधारित है। योजना के अंतिम नियम, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग व्यवस्था और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शर्तें सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होंगी।
इसलिए महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए किसी अनधिकृत व्यक्ति या वेबसाइट को पैसे देने से बचना चाहिए और आवेदन से पहले सरकार की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- UP Land Case Check: आपकी जमीन पर चोरी-छुपे कोई मुकदमा तो नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

अर्जुन झा एक अनुभवी लेखक और डिजिटल पत्रकार हैं, जो राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा और करियर से जुड़ी ख़बरों में गहरी रुचि रखते हैं। इनका उद्देश्य है लोगों तक सही, सटीक और समय पर जानकारी पहुँचाना। Len News के माध्यम से इन्होंने हज़ारों पाठकों को सरकारी अपडेट, योजना फॉर्म और रोजगार संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई है।
