Bad Foods For Liver: हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और अहम अंग लिवर होता है, जो हमारे द्वारा किए जाने वाले सारे काम करता है, शरीर में केमिकल को रेगुलेट करने में लिवर हमारी मदद करता है। लेकिन हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जिससे हमारा लिवर धीरे-धीरे खराब हो जाता है। जब भी हमें लिवर खराब होने के लक्षणों की जानकारी होती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए आज से ही हमें अगर लिवर को सुरक्षित रखना है तो इन हानिकारक फूड्स के सेवन को रोक देना चाहिए। तो आइए हम ऐसी चीजों को जानते हैं जिनसे लिवर खराब हो जाता है।
Bad Foods For Liver: हमें लिवर को ठीक रखने के लिए नहीं खाना चाहिए ये चीजें
यह वैसे सभी जानते हैं कि हमारा लिवर स्वस्थ बना रहे और अच्छी तरह से यह काम करता रहे, आइए लिवर के लिए नुकसानदायक फूड्स के सेवन से कैसे बचाएं।
फूड्स और ड्रिंक्स के सेवन से बचें
आपको बता दें कि बाजार में मौजूद अधिकतर फूड्स और ड्रिंक्स में आर्टिफिशयल व रिफाइंड शुगर मिलाई जाती है, जिसका सेवन हमारे लिवर पर ज्यादा नुकसान पहुंचाता है, लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको इन फूड्स पर अंकुश लगाना होगा। अगर इस आदत को नहीं सुधारा गया तो आगे चलके धीरे-धीरे लिवर खराब हो सकता है।
शराब का सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक
आज के वर्तमान समय में शराब का चलन तेजी से हर व्यक्ति के अंदर बढ़ता ही चला जा रहा है, शराब के शौकीन हर शाम जाम झलकाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह हम अपनी जान से खेल रहे हैं, शराब का सेवन हमारे लिवर के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होता है। क्योंकि जब आप शराब का सेवन करते हैं, तो शरीर में कई सारे विषाक्त पदार्थ विकसित होने लगते हैं, ये विषाक्त पदार्थ लिवर को अधिक काम करने पर मजबूर करते हैं।
फ्रेंच फ्राइस खान लिवर के लिए नुकसानदायक
लिवर को अस्वस्थ बनाने वाला खाना फ्रेंच फ्राइस भी है, अक्सर बच्चे यह चीजें अक्सर खाते रहते हैं, क्यांेकि यह बहुत ही टेस्टी लगता है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसे खाना लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक है। प्रतिदिन फें्रच फ्राइस खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
बर्गर लिवर का दुश्मन है
आपको बता दें कि फ्रंेच फ्राइस की तरह ही बर्गर भी लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, बता दें कि बर्गर के अंदर वसा यानी सैचुरेटेड फैड काफी होता है, जो लिवर को कमजोर करने लगता है, अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो बर्गर को बहुत सीमिति मात्रा में ही खाएं।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |