April 26, 2024
Garhkundar ka kila

Garhkundar ka kila: गढ़कुण्डार का रहस्यमयी किला! भारत का एक ऐसा रहस्यमयी किला जहां पूरी बारात हो गई थी गायब, आज तक नहीं लगा पता

Garhkundar ka kila: भारत देश में ऐसे अनेक रहस्यमयी किला हैं, जिनके रहस्य बहुत ही चमत्कारी हैं। इन किलों में ऐसे रहस्य आज भी छुपे हैं, जिनका कोई आज तक पता नहीं लगा पाया है। आज हम ऐसे ही रहस्यमयी किले के बारे में बात कर रहे हैं, जो वास्तव में एक रहस्य से जुड़ा हुआ है। हम बात कर रहे हैं भारत के मध्य प्रदेश में स्थित गढ़कुण्डार के किले की। इस किले का एक बहुत पुराना रहस्य है, जानकारी मिली है कि यह वह रहस्यमयी किला है जहां पर पूरी बारात गायब हो गई थी, उस बारात का आज तक कोई पता नहीं लगा पाया। तो आइए जानते हैं इस रहस्यमयी किला गढ़कुण्डार के बारे में।

गढ़कुण्डार के किले का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था

जानकारी के मुताबिक अवगत करा दें कि यह रहस्यमयी गढ़कुण्डार का किला उत्तर प्रदेश के झांसी शहर से करीबन 70 किलोमीटर के दूरी पर स्थित है। गढ़कुण्डार के किले का निर्माण 11वीं शताब्दी में कराया गया था। यह किला 5 मंजिला ऊंचा है। इस किले में 3 मंजिल ऊपर और 2 मंजिल भूमिगत हैं। यह किला करीबन 1500 से 2000 साल पुराना माना जाता है। कुछ जानकार बताते हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से बना यह किला लोगों को भ्रमित करता है। इस किले को इस तरीके से बनाया गया कि इसे चार-पांच किलोमीटर की दूरी से देखा जा सकता है, लेकिन पास आते ही यह दिखना बंद हो जाता है।

Garhkundar ka kila: गढ़कुण्डार का किला देश का सबसे रहस्यमयी किला माना जाता है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि गढ़कुण्डार का किला देश के सबसे रहस्यमयी किला माना जाता है। जानकार बताते हैं कि काफी समय पहले इस गांव से बारात निकली थी, बारातियों ने किले का दौरा किया। लेकिन घूमते-घूमते वह तहखाने में चले गए, जहां वे रहस्यमय ढंग से अचानक गायब हो गए। आज तक इन लोगों का पता नहीं चला है कि यह लोग आखिर कहां गायब हो गये हैं। इसके बाद कुछ और ऐसी घटनाएं हुईं जिसके बाद से किले के ओर जाने वाले गेट बंद कर दिए गये। इसलिए गढ़कुण्डार का किला भूलभुलैया की तरह है।

Garhkundar ka kila: गढ़कुण्डार के किले में अजीब रहस्य, इसमें दिन भी अंधेरा छाया रहता है

जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि गढ़कुण्डर के किले में दिन में भी अंधेरा छाया रहता है। इसलिए इस किले में लोग जाने से कतराते हैं। माना जाता है कि इस किले में खजाने का राज छिपा है। इसे खोजने के चक्कर में कई लोग जान भी गवां चुके हैं। जानकार बताते हैं कि यहां के राजा के पास सोने, हीरे और रत्नों का खजाना था। जो आज भी इस किले में दफन है।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

इन्हें भी देखे –

LEN NEWS

नमस्कार दोस्तो ! मैंने यह बेवसाइट उन सभी दोस्तों के लिए बनाई है जो हिंदी राष्ट्रीय खबरें, उत्तर प्रदेश की खबरें, बुन्देलखण्ड की खबरें, ललितपुर की खबरें, राजनीति, विदेश की खबरें, मनोरंजन, खेल, मेरी आप सबसे एक गुजारिश है कि आप सब मेरे पोस्ट को शेयर करें, कमेन्ट करें और मेरी वेबसाइट की सदस्यता लें, आगे के अपडेट के लिए इस बेवसाइट में बने रहें, धन्यवाद। Arjun Jha Journalist management director Live Express News

View all posts by LEN NEWS →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime