Infinix Hot 70 Pro 5G: धूप पड़ते ही बदल जाएगा फोन का रंग! सितंबर में आ रहा ये अनोखा स्मार्टफोन

Infinix Hot 70 Pro 5G: भारत में सितंबर के पहले सप्ताह Infinix Hot 70 Pro 5G में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह फोन डाइव ब्लू, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और थर्मो ऑरेंज रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री Flipkart और Infinix India की वेबसाइट के जरिए होगी।

फोन का थर्मो ऑरेंज वेरिएंट तापमान के अनुसार अपना बैक पैनल कलर बदल सकता है। मिराज ग्रीन फिनिश रात में अलग लुक देती है, जबकि सिल्क ग्लो पर्पल का टेक्सचर फोन को हिलाने पर बदलता है। 

Infinix Hot 70 Pro 5G: LED लाइटिंग बनेगी खास फीचर

Active Matrix Cube रियर लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। LED डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले नोटिफिकेशन के दौरान अलग-अलग तरह से लाइट करेगा।

दमदार स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.76-इंच IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। 5,600mAh या 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment