Lava Bold N4 Lite: Lava का धांसू फोन 27 अगस्त को होगा लॉन्च! मिलिट्री-ग्रेड मजबूती देख चौंक जाएंगे आप

Lava Bold N4 Lite: भारत में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे Lava Bold N4 Lite लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। फोन की बिक्री Amazon के जरिए होगी और यह कम से कम एक गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Lava Bold N4 Lite की सबसे खास बात इसकी MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग होगी। कंपनी के अनुसार, फोन को ड्रॉप और शॉक से बेहतर सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ग्राहकों को घर पर फ्री डोरस्टेप सर्विस भी मिलेगी।

Lava Bold N4 Lite: ऐसा होगा डिजाइन

स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल और ऊपर बाईं तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। गोल्डन फ्लैट फ्रेम के साथ पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए जाएंगे। नीचे USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद होंगे।

Bold N2 Lite का अपग्रेड

यह फोन Lava Bold N2 Lite का सक्सेसर होगा। पुराने मॉडल में 6.75-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, Unisoc 9863A प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी और 13MP रियर कैमरा मिलता था। Bold N4 Lite के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment