Environment Awareness Campaign: करूणा इंटरनेशनल ने किया पर्यावरण प्रेम का इज़हार, लगाए पेड़!

Environment Awareness Campaign: ललितपुर: पर्यावरण संतुलन के लिए जीवन में वृक्षों का संरक्षण जरूरी है।इसके लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी कटान रोकने के लिए समाज में जागरूकता की नितांत आवश्यकता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोविन्द सागर बांध की तलहटी में स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर की वाटिका में करूणा केन्द्र ललितपुर के तत्वावधान वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में जगतगुरु कृष्णगिरि महाराज ने कहा कि आज चारों ओर का वातारण प्रदूषित हो रहा है।व्यक्ति को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। जिसको रोकने के लिए वृक्ष अवश्य लगाए,तभी पर्यावरण शुद्ध रहेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर अपने अपने घरों की वाटिकाओं में एक- एक वृक्ष लगाकर इस अभियान को आगे बढ़ायें।उन्होंने कहा कि अपने घर,आंगन में तुलसी का पेड जरूर लगायें जिससे वातावरण की शुद्धि रहेगी।करूणा केन्द्र ललितपुर के अध्यक्ष अक्षय अलया ने कहा कि पर्यावरण को सबसे ज्यादा खतरा प्लास्टिक से हो रहा है।पालीथीन संस्कृति को रोकने के लिए बाजारों में जरूरत मंद सामान के लिए थैला को प्रचलन में लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।इस मौके पर बच्चों को कपडे के थैले भी वितरित किए। इस दौरान महंत गिरीश बाबा, महाराज,अक्षय अलया,पवन शिवाजी,पुष्पेंद्र जैन,डां० बृजेश कुशवाहा, मनोज जैन, पंकज रैकवार मौजूद रहे।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

 

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment