Lalitpur Crime News: ललितपुर: महरौनी पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 995 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Lalitpur Crime News: ललितपुर जनपद की महरौनी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 995 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ललितपुर कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी, आशीष मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के

क्रम में थाना महरौनी पुलिस, द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकी खितवास से 100 मीटर आगे ललितपुर की तरफ पुलिया के पास बहद ग्राम खितवास से महादेव उर्फ करन पुत्र लाखन लोधी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम छपरट थाना महरौनी जनपद ललितपुर को एक अदद मो0सा0 सहित हिरासत में लिया गया, जिसके कब्जे से एक पैकट अवैध गांजा (995 ग्राम) बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना महरौनी पर मु0अ0सं0 311/2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Lalitpur Crime News: गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

महादेव उर्फ करन पुत्र लाखन लोधी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम छपरट थाना महरौनी जनपद ललितपुर।

बरामदगी का विवरण

1. अभि0 के कब्जे से एक अदद पैकेट में 995 ग्राम अवैध गांजा बरामद होना।
2. 01 अदद मो0सा0, 01 अदद मोबाइल फोन तथा जामा तलाशी में कुल 220/- रुपये बरामद हुए।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं.- 149/2022 धारा 60 आब0 अधि0 थाना महरौनी,
2. मु.अ.सं. 311/25 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना महरौनी,

गिरफ्तार करने वाली टीम 

1. प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी जनपद ललितपुर।
2. उ0नि0 निखिल मलिक, चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी जनपद ललितपुर।
3. उ0नि0 गुलाम फरीद, थाना महरौनी जनपद ललितपुर।
4. उ0नि0 गम्भीर सिंह, थाना महरौनी जनपद ललितपुर।
5. हे0कां0 राघवेन्द्र सिंह, थाना महरौनी जनपद ललितपुर।
6. कां0 कुलदीप कुमार, थाना महरौनी जनपद ललितपुर।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment