ललितपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार – Lalitpur News

Lalitpur News: पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति/समाज/जाति के विरुद्ध आपत्तिजनक, अभद्र अथवा अपमानजनक टिप्पणी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जखौरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 253/2025 धारा धारा 351(3)/352 BNS व 3(1)द,ध/3(2)5क Sc/St Act से सम्बंधित अभियोग में अभियुक्त सोनू राजा पुत्र गुलाब सिंह उम्र करीब 25 वर्ष नि0ग्राम लालौन थाना जखौरा जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

अभियुक्त सोनू उपरोक्त द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विशेष समाज/जाति को गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया था।

  • गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: सोनू राजा पुत्र गुलाब सिंह उम्र करीब 25 वर्ष नि0ग्राम लालौन थाना जखौरा जनपद ललितपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम

01.प्र0नि0 राजीव कुमार वैश थाना जखौरा।
02.उ0नि0 विनोद कुमार थाना जखौरा।
03.हे0का0 अरविन्द कुमार थाना जखौरा।

जन-जागरूकता नोट

  • सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति, समाज, जाति या वर्ग के विरुद्ध आपत्तिजनक, अभद्र, अपमानजनक या जाति सूचक टिप्पणी करना दण्डनीय अपराध है।
  • इस प्रकार की गतिविधियाँ कानून के अंतर्गत कठोर दण्ड का प्रावधान रखती हैं।
  • सोशल मीडिया का प्रयोग संयम, मर्यादा एवं कानून के दायरे में रहकर करें।
  • किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट/टिप्पणी पाए जाने पर जनपद पुलिस द्वारा तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।
  • कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment