Ration Card: यूपी में मुफ्त राशन पर बड़ा अपडेट, तुरंत जानें पूरी डिटेल

Ration Card: लखनऊ। यूपी में अंत्योदय कार्डधारकों और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के लिए एक अच्छी खबर आयी है। सरकार ने इससे पहले तीन महीने का एडवांश राशन वितरण किया था अब सितम्बर माह का राशन वितरण करने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि खाद्य विभाग के आदेश अनुसार 10 से 25 सितम्बर के बीच राज्य की उचित दर की दुकानों पर राशन का वितरण शुरू हो जाएगा।

इस बार अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन माह यानी जुलाई, अगस्त और सितम्बर की चीनी भी मिलेगी। राशन वितरण में अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल मिलेंगे। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन मिलेगा। जिसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेंगे।

Ration Card: ई-केवाईसी होने पर ही मिलेगा राशन

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन कार्ड धारकों ने अपने कार्ड के यूनिट की अभी तक ई-केवाईसी का कार्य नहीं कराया है उनका वह यूनिट जब तक ई-केवाईसी नहीं होने तक होल्ड कर दिया है, अगर ई-केवाईसी समय रहते नहीं कराई गई तो आगामी समय में कार्ड से यूनिट भी कट जाएगा।

इसलिए सरकार ने ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 रखी थी, लेकिन वह पूर्ण हो चुकी है अब उन कार्ड के यूनिटों को अभी अस्थाई रूप से ई-केवाईसी अगले तीन माह के बीच नहीं कराने पर होल्ड कर दिया है। ऐसे कार्ड धारकों को राशन अभी मिलना काफी मुश्किल है। सरकार ई-केवाईसी का कार्ड सिर्फ इसलिए करा रही है कि इससे पारदर्शिता बनी रहे और ऐसे लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ मिले जो वास्तविक रूप से पात्र हैं।

Ration Card: राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना बेहद आसान

ऐसे राशन कार्ड धारक जिन्होंने अभी तक अपने कार्ड के यूनिटों की ई-केवाईसी नहीं कराई है समय रहते यह कार्य करा लें। राशन कार्ड में जुड़े यूनिटों की ई-केवाईसी कराना बेहद ही आसान और सरल है। इसके लिए कार्ड धारकों को किसी भी प्रकार की मशक्कत करने की जरूरत नही है बल्कि यह कार्य वह अपने नजदीकी कोटेदार की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन के माध्यम से करा सकते हैं। दूसरा विकल्प यह भी है कि कार्ड धारक किसी भी सीएचसी केन्द्र पर पहुंचकर अपने यूनिटों की ई-केवाईसी आसानी से करा सकते हैं। राशन कार्ड की पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए सरकार द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group  Click Here
Telegram Group  Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment