बुविसे ने कैण्डिल मार्च निकालकर डीएम आवास पर किया जंगी प्रदर्शन
ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकास सेना के कार्यकर्ताओं ने बु.वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में परमानंद मूर्ति स्थल से एकत्रित होकर जिलाधिकारी आवास तक कल संध्याकाल एक केण्डिल मार्च निकाला। कैण्डिल मार्च में महेन्द्र अग्निहोत्री, सुधेश नायक, राजमल बरया, कदीर खां, मुहम्मद फहीम, परमानंद विश्वकर्मा, मनोज छप्पन भोग, विजय जैन, अवनीश जैन, शरीफ जावेद, मुन्ना महाराज त्यागी, राजकुमार कुशवाहा, पुष्पेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, ओंकार राजा, सुनील अग्रवाल, अफजल पहलवान, जगदीश कुशवाहा, नंदू सोनी, विक्की सोनी, मगन सोनी, बृजेश झा, विनोद साहू, रामेश्वर, अशोक शिवाजी, पवन तिवारी, नीरज कामरेड आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी आवास पर पहुंच कर बु.वि. सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शहजाद नदी की बदहाली पर अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। बु.वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने मांग की है कि शहजाद नदी शहर के मध्य से निकली है और इसके पुल से होकर प्रतिदिन बड़े बड़े नेता, अधिकारी तथा वीआईपी लोग गुजरते हैं तथा यहाँ से गुजरने पर तीक्ष्ण बदबू सहसा दिल को झकझोर देती है। सरकार की खुले में शौच के खिलाफ मुहिम के बाबजूद शहजाद नदी पर बड़ी संख्या में लोग खुले में शौच कर नदी के पानी और वातावरण को दूषित कर रहे हैं। इसके अलावा हर साल शहजाद नदी में जलकुम्भी जम जाती है। धरना प्रदर्शन में यह भी मांग की गई कि शहजाद नदी में खुली शहर की नालियाँ और सीवर को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाये ताकि पानी को दूषित होने बचाया जा सके। नदी के आसपास का सौन्दर्यकरण करते हुए छायादार पेड़ लगाकर घाट बनाये जाये तथा उचित प्रकाश व्यवस्था की जाये। अँग्रेजों के जमाने के बने उक्त पुल को ऊँचा करके रोड का चौड़ीकरण किया जाये। शहजाद नदी और ब्याना नाला की बदहाली पर क्रमिक धरने की श्रंखला के आज आठवें दिन समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तआओं ने आज बैठकर अपनी भागीदारी दी। पूर्व जिलाध्यक्ष सपा ज्योति लोधी ने कहा कि शहजाद नदी की बदहाली के लिए वर्तमान जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। इनकी उदासीनता के कारण जनसमस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। आज धरने के आठवें दिन सपा नेत्री गीता मिश्रा, परवेज पठान, गौरव विश्वकर्मा, प्रताप यादव, हनुमत यादव, खेमचंद, बालकिशन के साथ जिलापंचायत सदस्य अमर विश्वरकर्मा बु.वि. सेना के जिला कमांडेण्ट सुधेश नायक, मुन्ना महाराज त्यागी, अमान साहू, प्रेमशंकर गुप्ता, कामताप्रसाद मिश्रा, हरविन्दरसिंह सलूजा, संदीप सोनी, नीरज कामरेड, परमानंद विश्वकर्मा, राजकुमार कुशवाहा, कदीर खान, गुरचरनसिंह सलूजा, ओंकार राजा, मथुरा महाराज, खेमचंद कुशवाहा, नीरज यादव, पवन शर्मा, सतनामसिंह, ब्रजेन्द्र महाराज, अर्पित बासु शर्मा, सुदामा विश्वकर्मा, सुनील कुमार अप्सरा, नंदराम यादव, निसार अहमद, आजम शहंशाह, गौरव विश्वकर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, पुष्पेन्द्र शर्मा, भैय्यन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।