UP BJP President: UP BJP की कमान किसके हाथ? इस ओबीसी नेता की ताजपोशी तय मानी जा रही!

UP BJP President: यूपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही मिलने वाला है, पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखण्ड समेत देश के 22 राज्यों में सांगठित चुनाव सम्पन्न करा लिये हैं। देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष का चुनाव अभी अटका हुआ है, यहां मंथन चल रहा है कि आखिर किसको प्रदेश की कमान सौंपी जाए। हालांकि राजनैतिक विशेषज्ञों की माने तो भाजपा इस बार पिछड़ा वर्ग पर दाव लगा सकती है। लेकिन राजनीति की गलियों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार किसी ब्राहम्ण नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन इन सभी पर अभी संशय बना हुआ है।

UP BJP President: भाजपा पिछड़ा वर्ग से खोल सकती है पत्ता

भारतीय अबकी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी पिछड़ा वर्ग के नेता को दे सकती है, क्योंकि बीजेपी को आगामी चुनाव में फिर से सत्ता में वापिसी करनी है, जानकारी यह भी मिल रही है कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग कुछ नाराज दिख रहा है, प्रदेश में विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी इस समय पिछड़ों को ज्यादा तवज्जो दे रही है, इसलिए पिछड़ों का अधिकतर वोट सपा में खिसकने को लेकर भाजपा इस बार किसी भी प्रकार से कोई गलती नहीं करनी चाहती है और यूपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पिछड़ा कार्ड खोल सकती है।

UP BJP President: भाजपा के इस नेता का नाम प्रदेश अध्यक्ष दौड़ में सबसे आगे

यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसलिए भाजपा यूपी में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर गहनता से मंथन कर रही है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इस समय सबसे ज्यादा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। यह भी बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। इसी के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य को संगठन का अच्छा खासा अनुभव भी है। हाल ही में केशव प्रसाद मौर्य ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

Whatsapp Group Click Here
Telegram Group Click Here

यह भी पढ़ें: –

Leave a Comment