UP Cabinet Decision 2022: सरकार ने प्रदेश में 18 नई नगर पंचायतों के गठन के साथ ही 20 नगर निकायों के सीमा विस्तार का फेसला किया गया है। आपको बता दें के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार 19 जुलाई 2022 को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। यूपी सरकार के इस फेसले के बाद प्रदेश में अब नगर निकायों की संख्या बढ़कर 752 हो जाएगी। अब तक प्रदेश में कुल 734 नगर निकाय हैं। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 517 नगर पंचायत शामिल हैं। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने यह कहा
यूपी के योगी मंत्री मण्डल के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार छोटे कस्बों में रहने वाले लोगों को भी शहरी सुविधाएं मुहैया कराने के उददेश्य से नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। इससे इन कस्बों में रहने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी। साथ ही इन प्रदेश के इन कस्बों में सड़क, पेयजल, सीवर, पथ प्रकाश जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
यह 18 नई नगर पंचायतों का होगा गठन
UP Cabinet Decision 2022: यूपी में नई नगर पंचायतों के गठन में इन नगर पंचायतों का गठन किया जाएगा जिनमें हीरागंज बाजार, कटरा गुलाब सिंह बाजार, गड़वारा बजार प्रतापगढ़, भीरा लखीमपुर खीरी, गैसड़ी बलरामपुर, खखरेरू व कारीकन धाता फतेहपुर, तरकुलवा, पथरदेवा व बैतालपुर देवरिया, मिरहची एटा, तरबगंज, धानेपुर व बेलसर गौंडा, मार्टिनगंज आजमगढ़, हैसर बाजार धनघटा संत कबीरनगर, उरूवा बाजार व घघसरा बाजार गोरखपुर जैसी नई नगर पंचायतों का गठन होगा।
यह 20 नगर निकायों का होगा सीमा विस्तार
आपको बता दें कि यूपी के नई नगर पंचायतों के अलावा नए नगर निकायों का भी विस्तार किए जाने हैं। जिनमें सलोन रायबरेली, महोली सीतापुर, नगर पंचायत मलिहाबाद लखनऊ, राजापुर चित्रकूट, मटौंध बांदा, पाली हरदोई, लालगंज, कटरा मेदनी गंज व मानिकपुर प्रतापगढ़, भगवंत नगर व ऊगु उन्नाव, सहपऊ हाथरस, बड़हल गंज गोरखपुर, महराजगंज व कटघर लालगंज आजमगढ़, अमिला मऊ, पचपेड़वा बलरामपुर, कुरारा हमीरपुर एवं दो नगर पालिका परिषद में अमरोहा और महमूदाबाद का गठन होगा।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |