किसान योगी सरकार से पूर्णतया खुश- सुरेश टोंटे
ललितपुर। प्रदेश सरकार के आह्वाहन पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के निर्देशन में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समर्थन में नेहरू महाविद्यालय से तुवन मंदिर तक निकाली गई। रैली में प्रदेश मंत्री कप्तान सिंह जादौन सहित उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ खुद ट्रैक्टर चलाते हुए तुवन मंदिर तक गए। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि पूरे देश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितकारी योजनाओं से किसानों के चेहरे पर मुस्कान स्पष्ट दिखाई दे रही है जो मोदी-योगी जी के सफल कार्यों का प्रतीक है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, किसानों को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनसे किसान पूरी तरह से संतुष्ट है। रैली के सभी ट्रेक्टर चालक किसानों को सुरेंद्र जैन डल्ली ने तिलक लगाकर सम्मानित किया। मोर्चा के नगर अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने कहा कि मोदी-योगी जी की डबल इंजन सरकार ने किसानों के लिए जो लाभकारी योजनाएं चलाई है आज तक अन्य किसी सरकार में इस नही हुआ। रैली का संचालन सुरेश कौंतेय जाखलौन ने किया। रैली में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, जिला महामंत्रीगण महेश श्रीवास्तव, वंशीधर श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति कॉपरेटिव बैंक, चन्द्रशेखर पंथ, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह संयोजक सम्राट राजा एड., दीपक जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितेश संज्ञा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नासिर मंसूर, सुरेंद्र जैन डल्ली, किसान मोर्चा महामंत्रीगण मनोज शर्मा, मेहरबान सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्षगण आनंद देबलिया, राकेश त्रिवेदी, जगभान सिंह राजपूत, महावीर दीक्षित, मुकेश दीक्षित, कमलेश चौरसिया, वृंदावन कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, राघवेन्द्र आदित्य दुबे, सरूप सिंह चौहान, अमित मालवीय,सनी राजपूत, मनोज साहू, सुरेश कौशिक, विशाल रावत, योगेश रैकवार, दीपक देवलिया मुकेश पाल, बृजेन्द्र सिंह, वैभव तिवारी, संदर्भ पटसरिया, वैभव गुप्ता, नीटू दुबे, जितेंद्र तिवारी, रामकुमार रिछारिया, केशवेंद्र सिंह, सुरेश चौबे, प्रभात गोस्वामी, चरण सिंह लोधी, मनोहर अहिरवार, अजय अहिरवार सहित किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी इस रैली में शामिल हुए। इनमें सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।