PM Kisan beneficiary list 2022 | pmkisan.gov.in Download Beneficiary List | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि | पीएम किसान योजना| पीएम किसान लाभार्थी सूची |
PM Kisan beneficiary list 2022 : भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देश के किसानों की सहायता के लिए शुरू की गई है। जिसका संक्षिप्त में पूरा नाम पीएम किसान योजना है। इस योजना को केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में चालू किया गया था। इस योजना के द्वारा देश के किसानों को हर साल रूपये 6000/- सहायता राशि के तहत दिए जाते हैं। किसान इस धनराशि को लेने के लिए pm kisan की योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वह किसान pm kisan online registration कर सकते हैं। इस पूरी प्रोसेस के बाद साल की प्रत्येक तिमाही पर किसानों के खाते में 2000/- रूपये आते हैं।
आपको बता दें कि वर्ष 2022 के अप्रैल माह तक पीएम किसान योजना की किसानों को दस किस्ते अभी तक जारी की जा चुकी हैं। बता दें कि अगले कुछ महीनों में ही किसानों को इसकी अगली किस्त भी जारी की जाएगी। यदि आपका भी इस योजना का आवेदन हो चुका है, लेकिन अभी तक आपके खाते में इसकी किस्त नहीं आयी है, तो आपके लिए pm kisan beneficiary list में अपना नाम चेक करना होगा।
pm kisan beneficiary list 2022 (PM किसान लाभार्थी सूची 2022)
जिन किसानों की अभी तक पीएम किसान की एक भी किस्त नहीं खाते में पहुंची है, तो ऐसी स्थिति में आपको पीएम किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करना जरूरी है। अन्यथा की स्थिति में ऐसे किसान इस योजना से वंचित रह जायेंगे। आपको जल्द ही पीएम किसान ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए, किसी कारण वस आपका नाम नहीं मिल रहा है तो आपको इस बार फिर से अपना पंजीकरण करना लेना चाहिए। आप पीएम किसान लाभार्थी की सूची कैसे देख पायेंगे। इसकी पूरी जानकारी हम अपने आर्टिकल में दे रहे हैं। कृपया पूरे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
पीएम किसान लाभार्थी सूची का संक्षिप्त विवरण 2022
आर्टिकल | पीएम किसान लाभार्थी सूची |
योजना का नाम | पीएम किसान योजना |
किसकी योजना | केन्द्र सरकार |
शुरूआत | 2019 |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 011-24300606,155261 |
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए क्या चाहिए पात्रता
अक्सर किसान यह जरूर महसूस करते हैं कि वह किसी योजना के लिए पात्र है या नहीं, हमारे पास जमीन कम या ज्यादा है, क्या पता इस योजना का लाभ मिलेगा की नहीं, चले रहने दो, हमारे इसी नाकारात्मक भाव से हम अनेक योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। हमें हमेशा सकारात्मक भाव ही रखना चाहिये और जो योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसके के लिए आवेदन करना चाहिये।
- आपको बता दें कि कोई भी संस्थागत भूमि धारक इस योजना के लिए पात्र नहीं है। यानि यदि जमीन किसी संस्था के नाम है, तो आप अपात्र माने जायेंगे।
- आप अगर किसी संवैधानिक पद पर कार्यरत हैं, तो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- जो व्यक्ति किसी सरकार में मंत्री, राज्यसभा, लोकसभा या विधानमंडल के सदस्य एवं नगर निगम व जिला पंचायत के सदस्य है तो ऐसे व्यक्ति पात्र नहीं हैं।
- सभी सरकारी कर्मचारी (केन्द्र/राज्य) व क्षेत्रीय इकाइयों व सार्वजनिक उपक्रमों एवं सरकार से सम्बद्ध कोई भी कार्यालयों के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
- कोई भी रिटायर या सेवानिवृत्त पेंशनभोगी जिनकी महीने की पेंशन दस हजार से अधिक है, वह इस के पात्र नहीं हैं।
- निकल चुके वित्त वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं, ऐसे अपात्र हैं।
PM Kisan beneficiary list 2022 कैसे देखें?
प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी सूची देखने के लिए आप नीचे दी गई जानकारी को समझें।
- सर्वप्रथम अपने मोबाइल फोन में क्रोम या अन्य कोई ब्राउजर को खोलना होगा।
- इसके बाद गूगल सर्च बार में pmkisan टाइप करें व सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद गूगल सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर वाले लिंक pmkisan.gov.in पर क्लिक करना होगा।
- अब आप पीएम किसान की ऑफीशियली वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे।
- होम पेज पर दायीं ओर नीचे की ओर beneficiary list विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया वेबपेज खुल जायेगा।
- सर्वप्रथम अपने राज्य का चयन करें।
- इसके बाद फिर अपने जिले को चुनें।
- इसके बाद आप अपने subdistrict (तहसील) चुनें।
- अब अपना ब्लॉक का चयन करें।
- ब्लॉक का चयन करने के बाद अब अंत में अपने ग्राम को चुनें।
- अंत के समय अब get report पर क्लिक करें।
- इसी अनुसार आपके सामने आपके ग्राम की पीएम किसान सूची खुल जाएगी, आप इसमें अपना नाम को खोज सकेंगें।
प्रधानमंत्री किसान योजना का स्टेटस चेक कैसे करें?
- सर्वप्रथम सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर पीएम किसान स्टेटस विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेटस चेक करने के लिए आपको दो विकल्प मिल जायेंगे।
- पहले विकल्प में आप अपने बैंक अकाउंट नंबर से डालकर get data विकल्प पर क्लिक करें।
- दूसरा आप अपने आधार नंबर डालकर get data विकल्प दबाकर अपना स्टेटस जान सकेंगे।
- दोनों विकल्पों में से कोई एक विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने सभी इन्सटॉलमेंट का विवरण आ जायेगा। इस प्रकार आपको पता चल जायेगा कि आपकी कितनी किस्त अभी तक आयी है।
facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
twitter id | click here |
youtube | click here |