New Delhi Cloth Market: महिलाओं द्वारा कपड़े बेचने का अजब समय! दिल्ली में एक ऐसा मार्केट जहां आधी रात को महिलाएं लगाती हैं कपड़ों का बाजार, जानें कहां है ये बाजार

New Delhi Cloth Market: इस वर्तमान समय में महिलाओं की जितनी तारीफ की जाये उतनी ही कम है। आज के समय में महिलाएं क्या क्या नहीं कर रही हैं। किन किन क्षेत्रों में अपना नाम रोशन नहीं कर रही है। ऐसा कोई सा क्षेत्र नहीं हैं जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का झण्डा नहीं गाड़ा होगा। लेकिन आज जो खबर हम अपने पाठकों के लिए लेकर आये हैं वह कुछ अजीब और सोच वाली है। यह खबर भारत देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हुई है। जहां महिलाओं द्वारा कपड़ों का बाजार लगाने का समय कुछ अलग ही है। जब पूरी दुनियां गहरी नींद में सो जाती है, लेकिन यहां आधी रात को महिलाओं द्वारा कपड़ों का बाजार जारी रहता है। यहां कोई पुरूष दुकान नहीं लगाता है बल्कि महिलाएं लगाती हैं दुकानें। तो आइए जाने यह इलाका कहां है।

इस नगर में लगाती हैं महिलाएं कपड़ों का मार्केट

वैसे यह सभी लोग जानते हैं कि दिल्ली दिलवालों की है। दिल्ली में दिलवाले ही राज करते हैं। आप लोगों ने दिल्ली में अनेक बाजार देखें होगें। लेकिन आपने कभी यह नहीं सोचा होगा कि आधी रात में कहीं महिलाओं द्वारा कपड़ों का मार्केट लगाया जाता है। तो हां यह बात सही है तो आपको बता दें कि दिल्ली के रघुवीर नगर में आधी रात को महिलाओं द्वारा कपड़ों का बाजार लगता है और यह बाजार सुबह 4 बजे तक चलता है। ग्राहक इस बाजार में आकर टार्च के उजाले में कपड़ों की खरीददारी करते हैं।

New Delhi Cloth Market: यहां पर दुकानें 70 से 80 प्रतिशत महिलाएं लगाती हैं

जानकारी के मुताबिक बता दें कि दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में स्थित रघुवीर नगर में लगने वाले यह कपड़े के बाजार में आधी रात को महिलाओं द्वारा दुकानें लगायी जाती हैं और इस मार्केट में महिलाओं की 70 से 80 प्रतिशत दुकानें लगती हैं। आपको बता दें कि इस मार्केट में ज्यादातर गुजराज की वाघरी समाज की महिलाएं हैं। जो काम की तलाश में गुजरात से दिल्ली आयीं थी। यह भी बता दें कि इस बाजार में करीब 5000 से ज्यादा दुकानें हैं। इन दुकानों पर अधिकतर महिलाएं ही बैठती हैं।

New Delhi Cloth Market: यहां पर कपड़े इस रेट में मिलते हैं

अगर आप भी इस मार्केट में कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि इस मार्केट मंे कपड़े बहुत ही सस्ते मिलते हैं। इस मार्केट में आपको जूते 50 से 100 रूपयें में, शर्ट 10 से 30 रूपये में, पेंट 10 से 50 रूपये में, जींस 20 से 30 रूपये में, लेडीज टॉप 10 से 50 रूपये में और साड़ी 20 से 40 रूपये में मिल जायेगी।

Facebook id click here
Home click here
Instagram click here
Twitter id click here
Youtube click here

 

इन्हें भी देखे –

1 thought on “New Delhi Cloth Market: महिलाओं द्वारा कपड़े बेचने का अजब समय! दिल्ली में एक ऐसा मार्केट जहां आधी रात को महिलाएं लगाती हैं कपड़ों का बाजार, जानें कहां है ये बाजार”

Leave a Comment

icon

We'd like to notify you about the latest updates

You can unsubscribe from notifications anytime